in ,

हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् 2082-83 | Happy Hindu New Year 19 March 2026 | Hindi

Hindu new year, Navvarsh 2083,hindi new year, new year, hindu
Share with your friends

Blogscart family wishing you all a very Happy Hindu New Year 2079 celebrating on 2nd April 2022 (as per English Calendar) with your family, friends and all the loved ones.
हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् २०७९

HAPPY HINDU NEW YEAR 2079 BY NANDITA

हिंदू नव वर्ष अथवा गुड़ी पड़वा

     गुड़ी पड़वा, गुड़ी का मतलब होता है बांस की लकड़ी, पड़वा का अर्थ हैं पताका। इसको विजय ध्वज भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसको अपने घर के आगे या छतों पर लगाना बड़ा शुभ माना जाता है। किसी भी नए कार्य के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ होता है। 

प्रचलित कथा

     कहते हैं भगवान ब्रह्मा जी ने इसी दिन सृष्टि की रचना आरंभ की थी इसीलिए इस दिन को उगादि भी कहते हैं। पृथ्वी लोक पर जब एक वर्ष पूरा होता है तो वह ब्रह्माजी का एक दिन पूरा होता है।

     जब हम लोग अपना नव वर्ष का पर्व मनाते हैं तो वहा ब्रह्मा जी का नया दिन शुरू होता है। 

     इसके बारे में कथा प्रचलित है एक राक्षस था उसने ब्रह्मा के सारे वेदों को चुरा लिया था और उसे ले जाकर पाताल लोक को चला गया। भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया और उसका वध करके वेदों को वापस लेकर आए और उन्हें ब्रह्मा जी को समर्पित कर दिया। और इसी दिन से ब्रह्माजी ने ब्रम्हांड की रचना आरंभ की।

     पुराणों के अनुसार चैत्र मास के पहले दिन उगादि मनाने का बड़ा महत्व है ।चैत मास का पहला दिन बहुत शुभ होता है। यह बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ये दिन उगादि नाम से प्रसिद्ध हैं ।महाराष्ट्र में यह गुड़ी पड़वा, केरल में कुलवर्षम,आसाम में बिहू और पंजाब में वैशाखी कहा जाता है। तेलुगु भाषी लोग चंद्र पंचांग का पालन करते हैं जबकि बाकी सभी लोग सूर्य पंचांग का अनुसरण करते हैं।

     गुड़ी पड़वा के दिन प्रभु राम रावण का वध करके सीता और लक्ष्मण सहित अयोध्या लौटे थे और तभी से इनकी आने की खुशी में लोगों ने अपने घर पर गुड़ी पड़वा लगाया।विजय पताका फैलाई। घर में रंगोली सजाई और आम की पत्तियों और फूल की बंदनवार लगाई।

गुड़ी पड़वा का महत्त्व एवम आस्था

     घर में साफ सफाई करते हैं। स्नान करके नए, पीले या संतरी, भगवा कपड़े पहनते हैं।घर के बुजुर्ग घर के सभी लोगों को नीम का शरबत पिलाते हैं और पंचाग सुनाते है।

     ऐसी मान्यता है कि तेल में मां लक्ष्मी का वास होता है और जल में मां गंगा का वास होता है। इसीलिए आज के दिन तेल लगाने के बाद स्नान करने से मां लक्ष्मी और मां गंगा दोनों का ही आशीर्वाद मिलता है और स्वास्थ्य ठीक रहता है। 

     पंचांग का अर्थ होता है पांच तत्वों का मिश्रण |

     या पंचांग सुनने का मतलब होता है पांच चीजों का विवरण जैसे तिथि,सप्ताह, नक्षत्र, योग और कर्ण।

गुड़ी पड़वा मनाने का तरीका

     गुड़ी एक बास की लकड़ी होती है।जिसके ऊपर एक जरी का वस्त्र लगा होता है जो समृद्धि का प्रतीक होता है।इसके ऊपर फूलों की माला होती है जो पवित्रा का प्रतीक है।इसके संग नीम के पत्तो की माला आरोग्य तथा मिठाई की माला  रिश्तों में मिठास को दर्शाती है। इसके साथ पीतल या चांदी का लोटा रखा जाता है।

     आज ही के दिन चैत्र नवरात्रि का भी शुभ आरंभ होता है देवी के विभिन्न रूपों को भिन्न-भिन्न तरीकों से पूजा जाता है तथा नवमी के दिन भगवान राम के प्राकट्य अथवा जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

     त्योहार हमारी संस्कृति की धरोहर है।ये हम में नई ऊर्जा और खुशी का संचार करती है।तो आइए, अपनी बहुमूल्य संस्कृति की ओर बढ़े और इसके महत्व को जाने और समझे तथा अपनी श्रद्धा बढ़ाएं। ईश्वर के प्रति अपने प्रेम और आस्था को बढ़ाएं।

     आप सभी को गुड़ी पड़वा अथवा हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं।

।।जय श्री राम।।

Let us know what do you guys think about it, in comment section below or also Contact us if you interested in writing with us.

Stay tuned for more informative articles like this.


Share with your friends

Report

What do you think?

31 Points
Upvote Downvote
Subscribe
Notify of
guest
4 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Vansh Choudhary
3 years ago

👌👌👌

Tanya
Tanya
3 years ago

jay shree ram

mayank
mayank
3 years ago

proud to be hindu

trackback

[…] हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् 2079 | Happy Hindu New Year 2… […]

Written by Nandita Shukla

Nav Varsh ka aagman, Mamta Maam, blogscart poem

Nav Varsh ka Aagman | नववर्ष का आगमन | A beautiful poem by Mamta Maam